आपका राशिफल- 30 मई,  2024

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 10:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज फाइनेंस संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अटके सरकारी काम पूरे होंगे। दोस्त की वजह से आर्थिक लाभ हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की बातों को प्राथमिकता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज नौकरीपेशा जातक सचेत रहें, ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। अधिकारी वर्ग पर काम का दबाव अधिक रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। छात्रों को मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सेहत ठीक रहेगी।
 
कर्क राशि वालों मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। परिवार में बड़ों के साथ खास मुद्दे पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि वालों सरकारी कामों में आप उच्च पद हासिल कर सकते हैं। खर्चों के बढ़ने से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। बच्चों के करियर में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अपने खान-पान का ध्यान रखें, पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि वालों आज आपको करियर से जुड़े बढ़िया नतीजे हासिल होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां और प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थियों का दिन बेहतर तरीके से बीतेगा। सेहत के मामले में भी आपका दिन उत्तम रहेगा।

तुला राशि वालों ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ मिलेगा। युवा वर्ग आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चे पूरा दिन मौज-मस्ती में रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने अपनी बात रखेंगे। आपके विचारों को सहारना दी जाएगी। आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। लव रिलेशनशिप में संबंध बिगड़ सकते हैं।

धनु राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। युवा वर्ग गैर कानूनी कामों में न उलझें। भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों किसी परिचित व्यक्ति की मदद से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में भाग्य आपके पक्ष में है। पति-पत्नी के आपसी संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम जीवन में अच्छे पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वालों भूमि संबंधी निवेश की योजना सफल रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। संतान का प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के युवा वर्ग को करियर से संबंधित बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेने के लिए अभी सही समय नहीं है। छात्र अपने परिणामों से निराश हो सकते हैं। सिर दर्द भारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News