June 2024 Leo Horoscope: सिंह राशि के लिए जून महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Leo Horoscope: आपके लिए शनि सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। केतु दूसरे भाव में शुभ हैं। राहु अष्टम भाव में है मंगल के साथ। ये गोचर शुभ नहीं है। गुरु यहां दसवें भाव में हैं। शुक्र और बुध का गोचर शुभ नहीं है। सूर्य और बुध आपके पक्ष में हैं। 1 जून शाम को मंगल गोचर कर रहे हैं और ये अपनी राशि में आ जाएंगे। मंगल और राहु आपके लिए बहुत शुभ हैं। मंगल आपकी कुंडली में भाग्य स्थान के स्वामी हैं। ये अपने घर से बारहवें भाव में थे। मंगल शनि की दृष्टि में आ जाएंगे। अष्टम में मंगल शुभ नहीं थे। शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे 12 जून को। 14 जून को सूर्य और बुध भी राशि परिवर्तन कर जाएंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के स्वामी हैं शुक्र। यहां पर गुरु बैठे हुए हैं और गुरु की पांचवी दृष्टि जा रही है धन भाव के ऊपर। धन भाव के ऊपर केतु बैठे हैं। गुरु की कृपा से धन का फ्लो बना रहेगा। धन के फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। शुक्र आपकी कुंडली में दशम भाव के स्वामी बनते हैं। इस भाव का स्वामी ग्यारहवें भाव में चला गया है। आय भाव के स्वामी का आय भाव में बैठना। कर्म स्थान के स्वामी का स्वामी के साथ आकर बैठ जाना और लग्नेश का ग्यारहवें भाव में आना आय में वृद्धि करेगा। सिंह राशि के लिए जून का महीना वृद्धि वाला रहेगा। समाज में मान-सम्मान देखने को मिलेगा। गुरु केंद्र में बैठे हुए हैं। यहां से चंद्रमा होगा तो गजकेसरी योग की फार्मेशन होगी। काम और नौकरी के लिए ये समय बेहद ही शुभ है। 

Relationship status in the month of June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम स्थान के स्वामी शनि हैं। यह मैरिज का भाव है। शनि यहां पर गोचर कर रहे हैं। शनि जिस भाव में बैठते हैं और इसे मजबूत कर देते हैं। भाव निश्चित तौर पर मजबूत हो गया है। जब गुरु केंद्र में आ जाते हैं  तो इसका प्रभाव सारे केंद्रीय प्रभाव पर होता है। सप्तम पर भी केंद्रीय प्रभाव है। शनि अपने भाव में बैठे हैं। कोई भी पाप ग्रह इस घर को प्रभावित नहीं कर रहे हैं। इसको कोई पाप प्रभाव नहीं देख रहा है। सूर्य का केंद्रीय प्रभाव रहेगा पूरे 14 दिन। पार्टनर की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। शनि इस समय गुरु के नक्षत्र से गोचर कर रहे हैं। 

Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: छठे भाव के स्वामी शनि गुरु के नक्षत्र में हैं। गुरु की दृष्टि छठे भाव के ऊपर। केतु की दृष्टि छठे भाव के ऊपर जा रही है। राहु, मंगल छठे भाव को प्रभावित नहीं करते हैं। सेहत को लेकर जो परेशानी आ रही थी वो अब दूर हो जाएगी। गाड़ी थोड़ी सी धीमी चलाएं। 

Status of education in the month of June जून महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय कैसा है। गुरु केंद्रीय प्रभाव में हैं। पहले ये सूर्य के साथ रहेंगे। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News