June 2024 Scorpio Horoscope: वृश्चिक राशि के लिए जून महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Scorpio Horoscope: आज बात करेंगे वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? शनि आपके चौथे भाव में हैं। राहु पंचम में शुभ नहीं होते लेकिन मंगल के साथ हैं। गुरु सप्तम में शुभ गोचर में हैं। शुक्र और बुध का गोचर शुभ नहीं है। केतु और गुरु ही आपके लिए शुभ गोचर में हैं। मंगल ने छठे भाव में गोचर कर लिया है। शुक्र 12 जून को राशि परिवर्तन करेंगे और आगे चले जाएंगे। यहां से ये अष्टम भाव में चले जाएंगे और ये शुभ हो जाएगा। शुक्र का अष्टम का गोचर शुभ होता है। बुध भी गोचर करेंगे और अष्टम भाव में आ जाएंगे। सूर्य भी गोचर करेंगे लेकिन ये शुभ नहीं रहेगा। 5 ग्रह आपके लिए शुभ गोचर में चले जाएंगे।

Position of Karma and Income Place in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आय के भाव में केतु का गोचर शुभ भाव में हो रहा है। उसके ऊपर गुरु की दृष्टि है। पैसे के फ्लो को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस भाव का स्वामी सूर्य अपने से दशम भाव में जाकर शुभ गोचर में नहीं है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी-बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य अपने भाव से ग्यारहवें भाव में आ जाएंगे। करियर के लिए ये शुभ है। काम और आए के लिए कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Relationship status in the month of June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के ऊपर गुरु का गोचर हो रहा है। दो पाप ग्रहों का प्रभाव इस पर पड़ रहा है। भाव का स्वामी शुक्र वो भी 12 जून तक इसी प्रभाव में रहेगा। सूर्य और केतु दोनों साथ हैं। शुक्र अस्त चल रहे हैं और शादी के कारक हैं। शादी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कोई ज्यादा समस्या नहीं आएगी। जिनकी पहले से लड़ाई चल रही पार्टनर के साथ उनको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जो लोग शादी करना चाहते हैं उनके लिए समय सही है। लग्नेश का स्वामी सप्तम भाव में आ जाएगा। शादी की राहें आसान होती हुई दिखाई देंगी। गुरु पंचम का भी स्वामी है। इस महीने थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है।

Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: मंगल छठे भाव के स्वामी हैं। मंगल लग्न के भी स्वामी हैं। इनकी मूलत्रिकोण राशि छठे भाव में है। हेल्थ के लिए कोई बहुत ज्यादा दिक्कत वाली बात नहीं है। गाड़ी थोड़ी धीमी चलाएं। यदि आपका काम मशीन से जुड़ा है तो आपको थोड़ा ध्यान से काम करें।

Status of education in the month of June जून महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु केंद्र में हैं। जो लोग आगे जाकर पढ़ना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। पढ़ाई को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News