आपका राशिफल- 2 मई,  2024

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज के दिन आपके व्यक्तित्व में एक नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सिंगल्स  के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज के दिन करियर के लिहाज से ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतियोगिता बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में निराशा मिल सकती है। पार्टनर के साथ लॉन्ग टूर पर जाने के योग है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आपका कोई नजदीकी दोस्त आपसे मिल आ सकता है, जिसके बाद आपका मूड सही रहेगा। घर से निकलने से पहले श्री हरि का पूजन करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। ऑफिस में कोई भी प्रोजेक्ट फाइनल करने से पहले विचार-विमर्श अवश्य कर लें। जीवनसाथी का सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। बच्चे खेलने कूदने में समय बिताएंगे।

सिंह राशि वालों आज पैसों के मामलों में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अपनी योजनाओं को अमल में लाने का प्रयास करेंगे। थोड़ा जोखिम लेने के मूड में रहेंगे। मित्रों के साथ बीतने वाला समय खुशी प्रदान करेगा। शाम को परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा।

कन्या राशि वालों आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मुनाफा होगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। निवेश संबंधी कार्यों को सावधानी से करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। किसी अपने की बात दिल को चोट पहुंचा सकती है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों व्यापार में पेपर संबंधी कामों को सावधानी से करें। किसी की कही सुनी बातों में न आएं। लव पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्रोग्राम बनेगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

कुंभ राशि वालों रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। दूसरों की बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत की बात करें तो गला खराब की समस्या हो सकती है।

मीन राशि वालों आज आपको अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। पारिवारिक बिजनेस से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। युवाओं के लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन को लेकर कोई बड़ा फैसला न लें। मसालेदार चीजों से दूर रहें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News