आपका राशिफल- 8 मई,  2024

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला प्रभाव देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारियों का आप पर दबाव बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ संबंधों में सुधार आएगा। संतान की उन्नति होगी। इस राशि की महिलाएं आज थोड़ा सावधान रहें, सेहत बिगड़ने की संभावना है। घर से निकलने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। 

मिथुन राशि वालों व्यापारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। घर-परिवार में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कर्क राशि वालों रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। युवाओं को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी कोई विवाद सुलझ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

सिंह राशि वालों आज ऑफिस में वर्क लोड बढ़ेगा। कोई अधिकारी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है, सतर्क रहें। आपके रुके हुए काम बनेंगे। पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। लेकिन संघर्ष के साथ उन्नति की भी स्थितियां बनी हुई हैं। अनावश्यक विवाद करने से बचे। स्टूडेंट्स को मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। 

तुला राशि वालों कार्यक्षेत्र में नए लोगों के साथ मुलाकात सफल रहेगी। धार्मिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ तनाव हो सकता है। लवमेट के लिए दिन बहुत ही बेहतर रहेगा। बुजुर्ग लोग अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। 

वृश्चिक राशि वालों पूंजी निवेश की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें, अन्यथा आर्थिक दबाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बना रहेगा। छात्रों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि वालों आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। बिजनेस में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों के अच्छे योग बन रहे हैं। 

मकर राशि वालों आज आपके किए गए कामों से लोग बेहद प्रसन्न होंगे। मीटिंग के जरिए बचपन के किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। संतान के साथ कुछ मुद्दों पर बहस हो सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन नकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा। उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद होने की संभावना है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी।

मीन राशि वालों पारिवारिक बिजनेस को लेकर किसी भी तरह का निवेश करने से बचे। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News