बृहस्पति ग्रह के चांद ‘यूरोपा’ में छिपा है एक विशाल समुद्र
punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 01:18 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
बृहस्पति ग्रह के बर्फीले चंद्रमा ‘यूरोपा’ का पता लगाने के लिए नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के मिशन ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने ‘यूरोपा क्लिपर’ नामक अंतरिक्ष यान के अहम हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया है। बृहस्पति के चंद्रमा पर इंसानों के रहने की क्षमता का पता लगाने के लिए यह अंतरिक्ष यान कुछ विशेष उपकरणों से लैस होगा।
वैज्ञानिकों का मानना है कि ‘यूरोपा’ के बर्फीले खोल के नीचे एक महासागर है जिसमें पृथ्वी के सभी महासागरों की तुलना में अधिक पानी है और यह जीवन को आश्रय दे सकता है। अंतरिक्ष यान के मुख्य हिस्से को अमरीका के मैरीलैंड में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की एप्लाइड फिजिक्स लैबोरेटरी से कैलिफोर्निया में जैट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (जे.पी. एल.) भेजा गया है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप कर
अगले 2 वर्षों में जे.पी. एल. की टीमें अंतरिक्ष यान के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ कर तैयार कर लेंगी। पूरा होने के बाद, ‘यूरोपा क्लिपर’ किसी भी ग्रह पर भेजे गए मिशन के लिए नासा द्वारा विकसित अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान बन जाएगा। इसे साल 2024 में ‘यूरोपा’ की ओर भेजे जाने की उम्मीद है। रोचक तथ्य : ‘यूरोपा’ पर बर्फ की परत लगभग 16 से 24 किलोमीटर मोटी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा दोहरा मुआवजा, जानिए किसने कितनी रकम का किया ऐलान