जी.एस.टी. के लिए तैयार हुआ Future Group

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 05:18 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में जी.एस.टी. लागू होने से पहले ही फ्यूचर ग्रुप ने अपने डिस्ट्रीब्युशन सेंटर को पूरी तरह तैयार कर लिया है। नागपुर में अपने सबसे बड़े डिस्ट्रीब्युशन सेंटर में कंपनी ने हाई स्पीड बेल्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। फ्यूचर ग्रुप इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। इस नई तकनीक से कम समय में सामान को वेयरहाउस से ढ़ूढकर सप्लाय करना आसान हो जाएगा। इस नई तकनीक को लगाने के लिए करीबन 85 करोड़ रुपए का खर्च आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News