चीन ने सबसे बड़ा छाता का भारतीय गिनीज रिकार्ड तोड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2015 - 08:54 PM (IST)

नानचांग: पूर्वी चीन के जियांगशी प्रांत की एक छाता बनाने वाली कंपनी ने दुनिया का सबसे विशाल छाता बनाया है, जिसके लिए कंपनी का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। जियांगशी के शिंगजी काउंटी के प्रचार विभाग ने बताया कि लगभग 23 मीटर व्यास और 14.4 मीटर ऊंचाई वाले इस विशाल छाते के लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉड के चीनी प्रतिनिधियों ने सोमवार को कंपनी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कंपनी को यह प्रमाण-पत्र शिंगजी काउंटी में दिया गया।
 
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशाल छाते का वजन 5.7 टन और क्षेत्रफल 418 वर्ग मीटर है। इससे पहले दुनिया के विशाल छाते का रिकॉर्ड 17.06 मीटर व्यास एवं 10.97 मीटर ऊंचाई वाले छाते का था, जो भारत में है। इसे 2010 में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News