19% तक गिर सकता है Zomato का शेयर, नोमुरा ने दी शेयर घटाने की सलाह

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 01:20 PM (IST)

नई दिल्लीः जोमैटो के शेयरों में पैसा लगाने वाले इनवेस्टर्स के लिए एक बुरी खबर है। एक ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि जोमैटो के शेयरों में और गिरावट आ सकती है। यह बात फॉरेन ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने कही है। नोमुरा ने फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म जोमैटो के शेयरों का कवरेज शुरू किया है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने जोमैटो के शेयरों को रेड्यूस रेटिंग यानी कंपनी के शेयर घटाने की सलाह दी है। नोमुरा ने जोमैटो के शेयरों के लिए 50 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है। 

नोमुरा ने जोमैटो के शेयरों के लिए 50 रुपए का टारगेट दिया है। ऐसे में शुक्रवार के 61.40 रुपए के क्लोजिंग प्राइस से कंपनी के शेयरों में करीब 19% की गिरावट आ सकती है। नोमुरा इंडिया का कहना है कि फूड डिलीवरी में डबल-डिजिट कंट्रीब्यूशन मार्जिन एक मुश्किल काम है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि जोमैटो का फूड डिलीवरी बिजनेस एडजस्टेड इबिट्डा लेवल पर FY24 की पहली तिमाही में प्रॉफिटैबल हो जाएगा। 

इस साल अब तक 56% से ज्यादा गिर चुके हैं कंपनी के शेयर

जोमैटो के शेयर इस साल अब तक 56% से ज्यादा गिर चुके हैं। इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी 2022 को जोमैटो के शेयर 141.35 रुपए के स्तर पर थे। 22 अगस्त 2022 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में जोमैटो के शेयर 62.15 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में जोमैटो के शेयरों में 22 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। पिछले एक महीने में जोमैटो के शेयर करीब 16 फीसदी चढ़ गए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News