Why Silver Hike Today: क्यों आया चांदी में जोरदार उछाल? ये हैं बड़े कारण

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 01:40 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोमवार, 23 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। घरेलू वायदा भाव 2,67,673 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुले, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 5.82 प्रतिशत अधिक है। वैश्विक घटनाक्रम और डॉलर की कमजोरी ने कीमती धातुओं को मजबूती दी है।

तेजी के पीछे ये रहे बड़े कारण

हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई घटनाओं ने चांदी की कीमतों को प्रभावित किया.....

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डॉलर में कमजोरी देखी गई।
  • अदालत ने पूर्व में लगाए गए टैरिफ से जुड़े फैसले को रद्द किया, जिससे वैश्विक व्यापार को राहत की उम्मीद बनी।
  • ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक जोखिम ने बाजार को सतर्क रखा।
  • अमेरिकी अर्थव्यवस्था की चौथी तिमाही की वृद्धि दर 1.4% रही, जो पिछली तिमाही के 4.4% से काफी कम है।
  • सरकारी खर्च में 1972 के बाद सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई।
  • पूरे वर्ष में अमेरिकी जीडीपी वृद्धि 2.2% रही।
  • ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत में नरमी के संकेत दिए।

डॉलर कमजोर होने से विदेशी निवेशकों के लिए चांदी और अन्य कीमती धातुएं सस्ती हो जाती हैं, जिससे मांग बढ़ती है और कीमतों को समर्थन मिलता है।

आगे क्या संकेत?

अब बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है। ब्याज दरों को लेकर मिलने वाले संकेत यह तय करेंगे कि आने वाले दिनों में चांदी और अन्य कीमती धातुओं की दिशा क्या रहेगी। निवेशक इन संकेतों के आधार पर अपनी रणनीति तय करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News