शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी

punjabkesari.in Thursday, May 15, 2025 - 01:34 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार (15 मई) को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह 500 से ज्यादा अंक की गिरावट के बाद अब सेंसेक्स 900 अंक उछला है। इस समय सेंसेक्स 917 अंक की तेजी के साथ 82,248 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 295 अंक की तेजी है, ये 24,962 के स्तर पर है। 

एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी में तेजी

  • एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 422 अंक (1.11%) नीचे 37,705 पर और कोरिया का कोस्पी 6 अंक (0.23%) गिरकर 2,635 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 75 अंक (0.32%) गिरा है, ये 23,565 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 18 अंक (0.52%) की गिरावट है, ये 3,386 पर है।
  • 14 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 90 अंक (0.21%) गिरकर 42,051 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 137 अंक चढ़कर 19,146.81 पर पहुंच गया।

कल बाजार में करीब 200 अंक की तेजी रही

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन कल यानी बुधवार, 14 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 182 अंक चढ़कर 81,331 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 89 अंक की तेजी रही। ये 24,667 के स्तर पर बंद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News