सोने-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम Gold का रेट

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 10:28 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत 0.30 फीसदी गिरकर 51,719 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई, वहीं चांदी में भी 0.58 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी का भाव फिसलकर 68,435 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।  

ग्‍लोबल मार्केट में दिख रही तेजी
ग्‍लोबल मार्केट में सोने-चांदी के रेट में कुछ तेजी दिख रही है। सोने का हाजिर भाव 0.28 फीसदी बढ़त के साथ 1,948.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी हाजिर रेट 0.70 फीसदी उछाल के साथ 25.44 डॉलर प्रति औंस रहा। ग्‍लोबल मार्केट में तेजी का असर जल्‍द ही भारतीय बाजार पर भी दिखने का अनुमान है।

ऐसे चेक करते हैं शुद्धता 
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  

यहां जानें अपने शहर में कीमतें 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News