10 gram gold rate today: सोने-चांदी में गिरावट, चेक करें आज कितने लुढ़के दाम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 10:14 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार की तेजी के बाद आज बुधवार (15 जुलाई) सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। खबर लिखे जाने के समय 10 ग्राम सोने का भाव 574 रुपए लुढ़क कर 1,41,683 रुपए पर है। चांदी की कीमत में 189 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,23,000 रुपए पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी के दाम टूटे हैं।

सोने में 700 रुपए की गिरावट, चांदी 8,900 रुपए लुढ़की 

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए  प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि कमजोर मांग के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी 8,900 रुपए प्रति किलो टूट गई। घरेलू सर्राफा बाजार में मांग कमजोर रहने से कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपए कमजोर होकर 1,46,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) पर आ गया। यह पिछले कारोबारी सत्र में 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने के मुकाबले चांदी में और भी तेज गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत 8,900 रुपए लुढ़ककर 2,26,100 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। इससे पहले सोमवार को चांदी 2,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News