10grams Gold Price on MCX: सोने-चांदी की गिरावट पर लगा ब्रेक, कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, चेक करें लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 10:24 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन अब इनकी गिरावट पर ब्रेक लग गया। आज सप्ताह के पहले दिन दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है। MCX पर 20 जुलाई को 10 ग्राम सोने का भाव 496 रुपए की तेजी के साथ 1,41,402 रुपए पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 2905 रुपए का उछाल आया, अब एक किलोग्राम चांदी 2,19,308 रुपए पर है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों के भाव लुढ़के हैं।
Comex पर सोने-चांदी के दाम
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है। सोने की कीमत 0.21% चढ़कर कीमत 4026.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी के दाम 1.67% बढ़कर यह 57.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे हैं।
शुक्रवार को कितनी थी सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में 800 रुपए टूटकर 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही। स्थानीय मांग कमजोर रहने के कारण चांदी भी 2,000 रुपए लुढ़क गई।
