Gold-Silver rate hike: लगातार तीसरे दिन उछले सोने-चांदी के दाम, ₹1,44,400 के पार पहुंचा सोने का भाव

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 10:23 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आज लगातार तीसरे दिन दोनों के दाम में उछाल आया है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1597 रुपए की तेजी के साथ 1,44,480 रुपए पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी 2376 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, अब एक किलोग्राम चांदी 2,26,155 रुपए पर है। 

सर्राफा बाजार में सोना 800 रुपए चढ़ा, चांदी स्थिर

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को हाजिर मांग में तेजी और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमतों में 800 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपए बढ़कर 1,47,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। सोमवार को यह 1,46,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 2,21,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News