Share Market Down: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, क्या रही गिरावट की वजह?

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 10:28 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता का असर भारतीय बाजारों पर साफ नजर आया। इस सम  BSE Sensex करीब 815 अंक टूटकर 82,479.59 के आसपास पहुंच गया, जबकि Nifty 50 लगभग 206.75 अंक फिसलकर 25,505.75 के करीब कारोबार करता दिखा।

गिरावट की वजह क्या रही?

बाजार में दबाव की प्रमुख वजह अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा हाल में अस्थायी वैश्विक टैरिफ लगाने की घोषणा रही। उन्होंने करीब 15% अतिरिक्त शुल्क लगाने की बात कही है और उन देशों को चेतावनी दी है जो व्यापार समझौतों से पीछे हट सकते हैं। हालांकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इन टैरिफ को अवैध बताया है लेकिन नीति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसका असर उभरते बाजारों पर पड़ा, जिनमें भारत भी शामिल है।

किन शेयरों ने दबाव बढ़ाया?

सेंसेक्स के भारीभरकम शेयरों में आईटी और टेलीकॉम सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहे।

  • Infosys और Bharti Airtel ने मिलकर सेंसेक्स में 250 अंकों से अधिक की गिरावट में योगदान दिया।
  • HCL Technologies, TCS और Tech Mahindra के शेयर लगभग 3% तक टूटे।
  • प्रतिशत गिरावट के लिहाज से Eternal करीब 4% फिसला।
  • Bajaj Finance, Bharat Electronics, Trent और ITC में भी 1% से अधिक की कमजोरी रही।

 
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव

व्यापक बाजार में भी बिकवाली दिखी।

  • बीएसई मिडकैप 150 इंडेक्स लगभग 0.8% गिरा।
  • स्मॉलकैप 250 इंडेक्स करीब 1% कमजोर रहा।

यह संकेत है कि निवेशक बड़े ही नहीं, बल्कि मझोले और छोटे शेयरों में भी सतर्क रुख अपना रहे हैं।

एशियाई मार्केट में मिला जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.76% चढ़कर 57,250 के स्तर पर है।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.61% चढ़कर 5,940 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.00% गिरकर 26,539 पर है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.17% चढ़कर 4,129 पर है।

विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 23 फरवरी को 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,292 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,472 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 12,818 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर बंद हुआ था

सेंसेक्स में कल यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी रही। ये 480 अंक (0.58%) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक (0.55%) की तेजी रही। ये 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News