Share Market rising today: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 10:12 AM (IST)

मुंबई (भाषा): भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों की लिवाली से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। बीएसई सेंसेक्स 602.07 अंक चढ़कर 78,696.71 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 183.95 अंक की बढ़त के साथ 24,567.55 अंक पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईटीसी, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वहीं, सन फार्मा और मारुति सुजुकी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार रहा है। 

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 4.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.56 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 277.48 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। सेंसेक्स शुक्रवार को 166.49 अंक और निफ्टी 66.45 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News