IPO बाजार में हलचल: इस हफ्ते खुलेंगे PDP Shipping, Super Iron Foundry और Paradeep Parivahan के इश्यू

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 03:51 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः IPO बाजार में इस साल अब तक मंदी बनी हुई है। BSE मेनबोर्ड पर अब तक सिर्फ 10 IPO आए हैं, 2024 में यह आंकड़ा 90, जबकि 2023 में यह संख्या 59, 2022 में 38 थी। 10 मार्च से शुरू हो रहे नए सप्ताह में भी IPO बाजार ठंडा रहने वाला है, क्योंकि सिर्फ 3 नए पब्लिक इश्यू खुल रहे हैं और वे सभी SME सेगमेंट के हैं। नए सप्ताह में लिस्टिंग की बात करें तो सिर्फ एक कंपनी शेयर बाजार में डेब्यू करने जा रही है, जो SME सेगमेंट से ही है।

आइए जानते हैं इनके बारे में:

PDP Shipping IPO

  • इश्यू साइज: ₹12.65 करोड़
  • खुलने की तारीख: 10 मार्च | बंद होने की तारीख: 12 मार्च
  • इश्यू प्राइस: ₹135 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 1000 शेयर
  • लिस्टिंग: 18 मार्च (BSE SME)
  • नए शेयर जारी होंगे: 9.37 लाख

Super Iron Foundry IPO

  • इश्यू साइज: ₹68.05 करोड़
  • खुलने की तारीख: 11 मार्च | बंद होने की तारीख: 13 मार्च
  • इश्यू प्राइस: ₹108 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 1200 शेयर
  • लिस्टिंग: 19 मार्च (BSE SME)
  • नए शेयर जारी होंगे: 63.01 लाख

Paradeep Parivahan IPO

  • इश्यू साइज: ₹44.86 करोड़
  • खुलने की तारीख: 17 मार्च | बंद होने की तारीख: 19 मार्च
  • इश्यू प्राइस: ₹93-98 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 1200 शेयर
  • लिस्टिंग: 24 मार्च (BSE SME)
  • नए शेयर जारी होंगे: 45.78 लाख

NAPS Global India की लिस्टिंग

नए सप्ताह में NAPS Global India के शेयर BSE SME पर 11 मार्च 2025 को लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी का ₹11.88 करोड़ का इश्यू 4 मार्च से 6 मार्च तक खुला था, जिसे 1.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News