TCS ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ मार्केट कैप पार करने वाली देश की पहली कंपनी बनी

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 11:51 AM (IST)

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) ने नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को मार्केट कैप के लिहाज से 7 लाख करोड़ रुपए पार करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई। 

PunjabKesari

जनवरी-मार्च क्‍वार्टर के बेहतर नतीजे और रुपए में कमजोरी से टी.सी.एस. के शेयरों में तेजी आई है। बी.एस.ई. पर शेयर 1.54 फीसदी बढ़कर 3,661.90 रुपए के भाव पर पहुंचने के साथ ही टी.सी.एस. की मार्केट कैप 7,00,992.97 करोड़ रुपए हो गई। गुरुवार को कंपनी की मार्केट कैप 6,90,062.38 करोड़ रुपए थी।

PunjabKesari

52 हफ्ते के नए हाई पर शेयर
रुपए में कमजोरी से दो दिन से टी.सी.एस. के शेयर में तेजी जारी है। दो दिन में शेयर में 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। शुक्रवार को शेयर 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान 1.92 फीसदी बढ़कर 3,674 रुपए के भाव पर पहुंच गया, जो 52 हफ्ते का नया हाई है। 

6904 करोड़ का हुआ मुनाफा
वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में मुनाफा 5.71 फीसदी बढ़ा। इस दौरान कंपनी को 6,904 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी को 6,531 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 4.5 फीसदी बढ़ा है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में टी.सी.एस. का मुनाफा 6,604 करोड़ रुपए रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News