Share Market Today: ट्रंप के बयान से बाजार को राहत, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 10:14 AM (IST)

Share Market Today: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद ने मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया, जबकि एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 23,700 के पार पहुंच गया। सुबह 9:24 बजे सेंसेक्स 353.44 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 75,668.48 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 102.35 अंक यानी 0.43 फीसदी मजबूत होकर 23,752.30 के स्तर पर पहुंच गया। 

आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी 

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। इन्फोसिस के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी मजबूती रही। दूसरी ओर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बीईएल, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में रहे।

क्यों उछला बाजार

बाजार में तेजी की बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया के नेताओं के अनुरोध पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान के साथ ऐसा समझौता किया जाएगा जो अमेरिका और क्षेत्र के अन्य देशों के लिए स्वीकार्य हो। इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड करीब 1.89 फीसदी टूटकर 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News