Share Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 550 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 24,197 पर

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 10:06 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज (20 जुलाई) भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय BSE SENSEX 568.83 अंक गिरावट के साथ 77,582.62 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 137.00 अंक टूटकर 24,197.30 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 964.58 अंक की तेजी के साथ 78,151.45 अंक पर बंद हुआ थी जबकि निफ्टी 261.55 अंक ऊपर 24,334.30 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच रुपये डॉलर के मुकाबले 0.1% की गिरावट के साथ 96.40 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.28 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर गिरावट के साथ खुले।

शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.02 प्रतिशत और 0.09 प्रतिशत की गिरावट आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक का प्रदर्शन भी खराब रहा। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई।

इस बीच कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है और यह $90 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई है। अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरानी ठिकानों पर हमले किए। जुलाई का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 2.45 फीसदी तेजी के साथ $90.26 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News