रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 75390 और निफ्टी 22932 के लेवल पर बंद

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 03:35 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार ने आज यानी 27 मई को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 19 अंक गिरकर 75,390 के स्तर जबकि निफ्टी 24 अंक टूटा, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,009 का स्तर हुआ। वहीं निफ्टी ने भी 23,108 का ऑल हाई बनाया। सेंसेक्स में 576 अंक और निफ्टी में 147 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

Tata Steel, Bharti Airtel, JSW Steel, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma, Axis Bank और HDFC Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज हुई। वहीं, Wipro, Mahindra & Mahindra, Maruti और Asian Paints के शेयरों में गिरावट आई थी।

शेयर बाजार में तेजी के 3 कारण

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को, जैसे ही BJP रिकॉर्ड संख्या को छुएगी, शेयर बाजार भी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाएगा।' इस बयान का पॉजिटिव असर बाजार पर दिख रहा है।
  • RBI बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2,10,874 करोड़ रुपए के सरप्लस ट्रांसफर को मंजूरी दी है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में RBI ने सरकार को 87,416 करोड़ का सरप्लस ट्रांसफर किया था। यानी, ये पिछले साल से 1.23 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है।
  • विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) अप्रैल से बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन LIC और म्यूचुअल फंड्स जैसी घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) की खरीदारी के चलते बाजार में तेजी है। मई में अब तक FII ने जहां 22,046 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की, वहीं DII ने 40,798 करोड़ की खरीदारी की।

शुक्रवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (24 मई) को भी शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। सेंसेक्स ने 75,636 का हाई बनाया था। वहीं, निफ्टी ने 23,026 का हाई बनाया था।

हालांकि, बाजार ऊपरी स्तर से नीचे आकर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 7 अंक की गिरावट के साथ 75,410 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 10 अंक की गिरावट रही, ये 22,957 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News