PwC दो साल में भारत में 30,000 लोगों को नियुक्त करेगी: चेयरमैन

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 03:30 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी अगले एक-दो साल में भारत में 30,000 लोगों को नियुक्त करेगी। कंपनी के चेयरमैन बॉब मॉरिट्ज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘वैश्विक व्यवसाय शिखर सम्मेलन’ में एक परिचर्चा के दौरान मॉरिट्ज ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के उपयोग की बदौलत दुनिया के लिये उस प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता बन सकता है, जो बाकी देशों में नहीं हैं।

मॉरिट्ज ने कहा, ‘‘आज हमारे पास लगभग 31,000 लोग हैं… हमारी योजना अगले कुछ वर्षों में 30,000 और लोगों को नियुक्त करने की है।’’ श्नाइडर इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ज्यां-पास्कल ट्राइकोर ने भी कहा कि वह भारत को लेकर काफी आशावादी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के अलावा दुनिया में कोई दूसरी जगह नहीं है जहां हमने सबसे ज्यादा निवेश किया है…भारत में आज अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में हमारा तीसरा सबसे बड़ा कारोबार है।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News