पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का सिलसिला जारी, आज इतने कम हुए पेट्रोल के दाम

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 10:31 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर से कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को देश के मुख्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल दामों में कटौती देखने को मिली है। पेट्रोल के दाम में औसतन 21 पैसे प्रति लीटर की गिरावट हुई तो वहीं डीजल के दामों में औसतन 19 पैसे की कटौती देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो तेल के दामों में ये गिरावट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उत्पादन और कम हुई कीमत के कारण है।

PunjabKesari

वहीं ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साले यानी 2019 में पेट्रोल-डीजल के दामों बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है क्योंकि 1 जनवरी 2019 से क्रूड आयल प्रोडक्शन में भारी कटौती हो सकती है। मौजूदा समय में पेट्रोल के दामों में कटौती का कारण भी क्रूड आयल का हाई प्रोडक्शन बताया जा रहा है।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 69.86 63.83
मुंबई 75.48 66.79
चेन्नई 72.48 67.38
कोलकाता 71.96 65.59

 

PunjabKesari

कितना सस्ता हुआ पेट्रोल
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई जिसके बाद आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम घटकर 69.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में भी 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद आज पेट्रोल के दाम 71.96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में भी आज पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद आज मुंबई में पेट्रोल के दाम घटकर 75.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम में आज कटौती हुई जिसके बाद 22 पैसे प्रति लीटर की गिरावट के साथ आज पेट्रोल के दाम चेन्नई में 72.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट

जालंधर 74.85 63.79
लुधियाना 75.32 64.19
अमृतसर 75.46 64.32
पटियाला 75.25 64.13

PunjabKesari

कितना कम हुआ डीजल का दाम
देश में आज डीजल के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में आज डीजल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली जिसके बाद आज डीजल के दाम 63.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में 18 पैसे की कटौती के बाद 65.59 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई की बात करें तो चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की गिरावट के साथ 67.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई की बात करें तो आज मुंबई में डीजल के दाम 19 पैसे प्रति लीटर की गिरावट के बाद 66.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News