अक्षय तृतीया से पहले गिरे सोने के भाव, आज इतने में मिल रहा 10 ग्राम Gold

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 10:30 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना आज गिरावट के साथ खुला है। वहीं चांदी में भी सुस्ती देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज सोने की कीमत 71 हजार रुपए के करीब चल रही है। अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव कम हुए हैं।  

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स पर आज यानी मंगलवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 71,392 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से कमजोरी देखने को मिल रही है। सोना आज सुबह गिरावट के साथ खुला है। आज 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना गिरकर 71,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः वॉरेन बफे ने AI पर दी बड़ी चेतावनी, बोले- परमाणु बम जैसा खतरनाक

क्या है चांदी की कीमत 

एमसीएक्स पर आज यानी मंगलवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 83,005 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 84,450 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

यह भी पढ़ेंः नींद उड़ा सकती है आलू-प्याज की कीमतें, बढ़ने लगे भाव

सोने-चांदी के वैश्विक भाव 

सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.06 फीसदी या 1.40 डॉलर की बढ़त के साथ 2,332.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय उछलकर 2,324.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 27.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 27.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News