गोल्ड में आई गिरावट, चांदी भी सुस्त, खरीदने से पहले चेक करें आज के दाम

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 11:36 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में इसके भाव में भी गिरावट देखी जाने लगी। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,200 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,600 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव 

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 270 रुपए की गिरावट के साथ 71,230 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 275 रुपए की गिरावट के साथ 71,225 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,242 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,147 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 73,958 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव 

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 43 रुपए की तेजी के साथ 80,723 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 85 रुपए की गिरावट के साथ 80,595 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,723 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 80,553 रुपए के भाव निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा ने 86,126 रुपए किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,347.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,347.20 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 11.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,335.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.20 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.25 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 27.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News