रिकॉर्ड हाई तेजी के बाद फ्लैट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 80,716 और निफ्टी 24,613 के लेवल पर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 03:36 PM (IST)

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी, मंगलवार (16 जुलाई) को 80,898 और निफ्टी 24,661 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 51 अंक उछलकर 80,716 के स्तर और निफ्टी 26 अंक चढ़कर 24,613 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.45% की तेजी है। हालांकि हांगकांग के हैंगसेंग में 1.37% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.21% की गिरावट है।
सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 210 (0.53%) अंक चढ़कर 40,211 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 74 (0.40%) अंक बढ़कर 18,472 पर बंद हुआ था।

कल भी निफ्टी ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 15 जुलाई को भी निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान इसने 24,635 का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद ये थोड़ा नीचे आया और 84 अंक चढ़कर 24,586 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में भी 145 अंक की बढ़त रही। ये 80,664 के स्तर पर बंद हुआ। ये इसका ऑल टाइम क्लोजिंग हाई है। आज बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी रही थी। इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जुलाई को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News