Share Market: बाजार में शानदार तेजी, निफ्टी ने बनाया 25,114 का नया ऑलटाइम हाई

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 01:43 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज (28 अगस्त) शानदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी ने आज 25,114 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। अभी यह 90 अंक की तेजी के साथ अपने हाई के करीब ही कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स में भी 230 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 81,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज बाजार में लगातार 10वें दिन तेजी है। NSE के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.32% की बढ़त है। वहीं, हेल्थकेयर में 0.62%, फार्मा में 0.49% और ऑटो सेक्टर में 0.17% की तेजी है। जबकि बैंकिंग, FMCG, मेटल और रियल्टी शेयरों में गिरावट है।

एशियाई बाजार में गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.23% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.98% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12% और कोरिया के कोस्पी 0.48% गिरा हुआ है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 27 अगस्त को ₹1,503.76 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹604.08 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 27 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.024% चढ़कर 41,250 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.16% चढ़ा, ये 17,754 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.16% की गिरावट के साथ 5,625 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में फ्लैट कारोबार था

इससे पहले कल यानी 27 अगस्त को सेंसेक्स 13 अंक की तेजी के साथ 81,711 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 7 अंक की तेजी रही, ये 25,017 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट और 18 में तेजी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News