Share Crash: जापान से आई खबर....और 5 सैकेंड में क्रैश हो गया ये स्टॉक

punjabkesari.in Friday, Dec 12, 2025 - 01:16 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार को PI Industries का शेयर निवेशकों के रडार पर अचानक आ गया, जब केवल 5 सैकेंड में इसमें करीब ₹100 की तेज गिरावट देखने को मिली। शेयर ₹3,350 पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव ₹3,376 था। पहले से ही कमजोर ट्रेंड में चल रहे इस स्टॉक पर जापान की बड़ी केमिकल कंपनी और अहम क्लाइंट Kumiai Chemical Industry की नई गाइडेंस ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

कमजोर ट्रेंड और लंबी अवधि की गिरावट

PI Industries का शेयर पहले से ही कमजोर ट्रेंड में था। बीते एक हफ्ते में यह लगभग 3% टूटा है, जबकि एक साल में करीब 20% की गिरावट और तीन साल में 6% की कमजोरी देखी गई है। लंबे समय के निवेशकों के लिए भी फिलहाल यह स्टॉक राहत नहीं दे पाया है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 46.09% पर स्थिर बनी हुई है, और पिछले पांच तिमाहियों में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, विदेशी निवेशकों का भरोसा कमजोर दिख रहा है। सितंबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच FII की हिस्सेदारी 19.02% से घटकर 16.42% रह गई।

गिरावट की बड़ी वजह: जापानी क्लाइंट Kumiai Chemical

गिरावट की बड़ी वजह PI Industries के अहम जापानी क्लाइंट Kumiai Chemical Industry की नई गाइडेंस मानी जा रही है। Kumiai ने अपने एग्री बिजनेस में बिक्री घटने के संकेत दिए हैं और अनुमान लगाया है कि उसके AXEEV प्रोडक्ट की बिक्री सालाना आधार पर लगभग 8.5 बिलियन येन कम हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने FY26 के लिए कमजोर आउटलुक पेश किया है, जिसमें कुल आमदनी में करीब 5% की गिरावट और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में लगभग 32% की बड़ी कमी की आशंका जताई गई है।

Kumiai PI Industries का एक बड़ा और महत्वपूर्ण क्लाइंट है, इसलिए यदि उसके बिजनेस पर दबाव रहता है, तो इसका असर PI Industries के ऑर्डर फ्लो और एग्री केमिकल सेगमेंट पर भी पड़ सकता है। बाजार इसी संभावित असर को पहले से प्राइस इन कर रहा है। कुल मिलाकर, PI Industries का शेयर इस समय कमजोर प्रदर्शन, FII की लगातार बिकवाली और प्रमुख क्लाइंट की नेगेटिव गाइडेंस के दबाव में है। आगे शेयर की दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी इन चुनौतियों से कैसे निपटती है और एग्री बिजनेस में हालात कब सुधरते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News