Robert Kiyosaki ने Stock Market Crash को लेकर फिर दी चेतावनी, कहा- जिंदगी का सबसे बड़ा मौका...
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 11:28 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर बड़े स्टॉक मार्केट क्रैश की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर 17 फरवरी को किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि बड़ा बाजार गिरावट अब नजदीक है। कियोसाकी ने लिखा कि जो लोग पहले से तैयार हैं, उनके लिए आने वाला क्रैश 'जिंदगी का सबसे बड़ा मौका' साबित हो सकता है, जबकि जो तैयार नहीं हैं, उनके लिए यह बुरे सपने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट अमीर बनने का अवसर भी बन सकता है, बशर्ते निवेशक रणनीति के साथ कदम उठाएं।
क्यों दे रहे हैं क्रैश की चेतावनी?
कियोसाकी लंबे समय से यह कहते आ रहे हैं कि मौजूदा वित्तीय सिस्टम एक “बबल” है, जो कर्ज, नकली मुद्रा और अस्थिर रिटायरमेंट ढांचे पर टिका है। अपनी 2013 की किताब Rich Dad's Prophecy में भी उन्होंने बड़े बाजार संकट की आशंका जताई थी। उनका मानना है कि बाजार में बड़ी गिरावट आने पर निवेशकों को “असली एसेट्स” पर फोकस करना चाहिए।
I Am Warning You: In Rich Dad’s Prophecy published 2013 I warned of the biggest stock market crash in history still coming.
— Robert Kiyosaki (@theRealKiyosaki) February 17, 2026
That giant crash is now imminent.
The good news is those of you who followed my rich dad’s warning and prepared….the coming crash will make you richer…
‘असली एसेट्स’ पर दांव
कियोसाकी ने बताया कि उनके पास फिजिकल सोना, चांदी और Bitcoin हैं। उनका कहना है कि बाजार में घबराहट के दौरान लोग अपनी होल्डिंग बेचते हैं और वही समय समझदार निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका बनता है। उन्होंने खास तौर पर बिटकॉइन का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी अधिकतम सप्लाई 21 मिलियन कॉइन तक सीमित है, जो इसे अस्थिर बाजार में एक संभावित बचाव (हेज) बनाती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह “पेपर” या नकली एसेट्स से दूर रहते हैं।
बिटकॉइन में गिरावट के बीच बयान
कियोसाकी का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिटकॉइन अपने ऑल-टाइम हाई 1,27,000 डॉलर से करीब 40% नीचे ट्रेड कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी अवधि में वैश्विक क्रिप्टो मार्केट वैल्यू में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर की कमी आई है। उन्होंने कहा कि बाजार क्रैश ऐसे समय होते हैं जब कीमती एसेट्स “सेल पर” मिलते हैं। उनके अनुसार, आर्थिक मंदी से घबराने के बजाय उसे अवसर के रूप में देखना चाहिए।
