अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी फिर निकले आगे, दो पायदान लुढ़के अडानी

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 11:03 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दुनिया के अमीरों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, मुकेश अंबानी 85.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रिलायंस के शेयरों में तेजी आने से मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके चलते वह अमीरों की सूची में जुकरबर्ग से आगे निकल गए है। वहीं, 85.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जुकरबर्ग 13वें स्थान पर आ गए हैं। 

PunjabKesari

गौतम अडानी 21वें से 23वें स्थान पर पहुंचे 

अमीरों की सूची में गौतम अडानी दो फायदान फिसलकर 23वें स्थान पर आ गए हैं। दरअसल, अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आने से उनकी संपत्ति घटी है। इसके चलते वो दो पायदान फिसले हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी बिकवाली आई है। इसके चलते उनकी संपत्ति इस साल अब तक 63.5 अरब डॉलर घट गई। सोमवार को अडानी के नेटवर्थ में 4.78 अरब डॉलर की सेंध लग गई। सोमवार को अडानी के नेटवर्थ में 4.78 अरब डॉलर की गिरावट आई। 

PunjabKesari

पहले स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट कायम 

अमीरों की सूची में पहले स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट कायम है। 208 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वो शीर्ष पर हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर एलन मस्क, तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस, चौथे नंबर पर बिल गेट्स और पांचवें नंबर वर वॉरेन बफे हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News