10 gram Gold Price: MCX-Comex में तेजी जारी, चांदी ने फिर बनाया फिर नया रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Dec 03, 2025 - 10:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः Gold Silver Price चांदी के भाव ने आज (3 दिसंबर) फिर नया रिकॉर्ड बना लिया है। सोने के भाव में भी तेजी जारी है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,30,829 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,84,339 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 791 रुपए की तेजी के साथ 1,30,550 रुपए के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,29,759 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,088 रुपए की तेजी के साथ 1,30,847 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,955 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,30,502 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।  

चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 1,83,799 रुपए पर खुला। पिछला बंद भाव 1,81,601 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,679 रुपए की तेजी के साथ 1,84,280 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,84,727 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,83,000 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,241.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,220.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 34.90 डॉलर की तेजी के साथ 4,255.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.74 डॉलर की तेजी के साथ 59.44 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 59.47 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News