RBI MPC के फैसले से चमका बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक चढ़ा

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2023 - 11:14 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः RBI Policy शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार को RBI MPC के फैसले का असर देखने को मिल रहा है। BSE सेंसेक्स 317 अंक उछलकर 65,949 के पार पहुंच गया है।

निफ्टी भी 98 अंक ऊपर 19,643 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में बजाज फिनसर्व का शेयर करीब ढाई फीसदी ऊपर चढ़ गया है जबकि HUL टॉप लूजर है।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी गुरुवार (5 अक्तूबर) को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 405 अंक चढ़कर 65,631 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 109 अंक की तेजी रही। ये 19,545 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News