भारत बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार, वैल्यूएशन हुई 3.31 लाख करोड़ डॉलर
punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 01:00 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः घरेलू इक्विटी मार्केट में हाल ही में आई तेजी के दम पर भारत ने दुनिया के पांचवें सबसे बड़े शेयर बाजार के रूप में अपनी पॉजिशन फिर से हासिल कर ली है। जनवरी में थोड़े समय के लिए फ्रांस इस मामले में भारत से आगे निकल गया था। मगर अब फिर से भारतीय शेयर बाजार ने पॉजिटिव परफॉर्मेंस के दम पर 5वीं रैंकिंग हासिल कर ली है। आगे जानिए और कौन-कौन से देश भारत से आगे हैं।
मार्च से आई तेजी
भारत के घरेलू इक्विटी बाजारों में 28 मार्च से तेजी देखने को मिल रही है। देश में मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों में सुधार के बीच विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी है, जिसका भारतीय शेयर बाजार काफी अच्छा असर दिखा है। सेंसेक्स और निफ्टी तब से करीब 10 फीसदी उछले हैं, जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप करीब 15 फीसदी चढ़े हैं। वहीं बीएसई बैंकेक्स भी करीब 13 फीसदी चढ़ा है।
ये देश हैं भारत से आगे
ब्लूमबर्ग के अनुसार दुनिया के 4 शेयर बाजार भारत से आगे हैं। इनमें अमेरिका, चीन, जापान और हॉन्ग-कॉन्ग शामिल हैं। विदेशी निवेशकों ने पिछले दो महीनों में भारतीय इक्विटी बाजार में करीब 6.3 अरब डॉलर का निवेश किया है।
किसकी कितनी है वैल्यूएशन
अमेरिका : 44.54 ट्रिलियन डॉलर
चीन : 10.26 ट्रिलियन डॉलर
जापान : 5.68 ट्रिलियन डॉलर
हॉन्ग-कॉन्ग : 5.14 ट्रिलियन डॉलर
भारत : 3.31 ट्रिलियन डॉलर
फ्रांस : 3.24 ट्रिलियन डॉलर
इस साल कितनी बढ़ी मार्केट कैपिटल
इस साल की शुरुआत से अब तक भारतीय शेयर बाजार की वैल्यूएशन में लगभग 330 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

गलत इंजेक्शन ने ली लड़की की जान, शव को सरेराह बाइक पर फेंका, दिल दहला देने वाला VIDEO

एक-दो नहीं 15 बड़े खिलाड़ी है Cricket World Cup 2023 से पहले जख्मी, देखें पूरी लिस्ट

Inspirational Story: खुद को समझदार और बाकी सबको मूर्ख समझने वाले पढ़ें ये कहानी