सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें कहां पहुंच गए सोने के दाम

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 12:47 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दिखी और इसका भाव 6 महीने निचले स्‍तर पर पहुंच गया। यह गिरावट सरकार की ओर से सोने पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी में कटौती करने के फैसले के बाद आई है। चांदी की कीमतों में आज सुबह गिरावट देखी जा रही।

शुक्रवार को सुबह 9:45 बजे मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 79 रुपए गिरकर 49,233 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने में आज कारोबार 49,220 रुपए से शुरू हुआ। एक बार इसमें थोड़ा सुधार हुआ और भाव 49,242 रुपए हो गया लेकिन बाद में यह गिरकर 49233 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एमसीएक्‍स पर आज कारोबार की शुरूआत में सोने का भाव 0.16 फीसदी लुढ़क गया है। चांदी में भी एमसीएक्‍स पर शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है और आज चांदी का भाव 0.11 फीसदी लुढ़का है।

चांदी का रेट भी लुढ़का  

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी के भाव ने भी गोता लगाया है। चांदी का रेट शुक्रवार को 62 रुपए गिर गया और भाव प्रति किलो 56,355 रुपए हो गया है। चांदी में आज ट्रेडिंग 56,295 रुपए से शुरू हुई थी। एक बार भाव 56,360 रुपए हो गया। फिर यह 5 रुपए गिरकर 56,355 रुपए के स्‍तर पर ट्रेड करने लगा।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के भावों में हल्‍की तेजी आई है। आज सोने का भाव 0.11 फीसदी चढ़कर 1664.51 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इसी तरह आज चांदी का हाजिर भाव भी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेज हुआ है। चांदी 1.17 फीसदी के उछाल के साथ 19.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

गुरुवार को सर्राफा बाजार में भी गिरा था सोने का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में कमी आई थी और चांदी महंगी हुई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 303 रुपए गिरी तो चांदी की कीमतों में 27 रुपए की मामूली तेजी दर्ज की गई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 303 रुपए गिरकर 50,616 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 27 रुपए की मजबूती के साथ 57,457 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News