Why Share Market Crash Today: शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़, जानें गिरावट के 5 बड़े कारण

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 10:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः ईरान-अमेरिका/इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार को तेजी गिरावट दर्ज की गई। इस बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हो गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार सेंसेक्स 389 अंकों की गिरावट के साथ 74,883.79 पर खुला लेकिन कुछ ही मिनटों में गिरावट तेज होकर 1000 अंकों के पार पहुंच गई। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1052 अंकों की गिरावट के साथ 74,221.09 पर कारोबार कर रहा था। वहीं Nifty 50 भी दबाव में रहा। यह 133 अंक गिरकर 23,173.55 पर खुला और जल्द ही 300 अंकों से ज्यादा टूटकर 22,981.35 तक पहुंच गया।

निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा

इस भारी गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 5 लाख करोड़ रुपए घटकर 426 लाख करोड़ रुपए रह गया।

बाजार में गिरावट के 5 बड़े कारण

1. रुपए में ऐतिहासिक कमजोरी

भारतीय रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 94.15 तक गिर गया। ईरान तनाव के बाद से इसमें करीब 3.5% की गिरावट आई है।

2. जियोपॉलिटिकल टेंशन

ईरान-अमेरिका/इजरायल के बीच युद्ध की आशंका बनी हुई है। Donald Trump ने हमले को टालने की बात कही है लेकिन अनिश्चितता बरकरार है।

3. कच्चे तेल की ऊंची कीमतें

ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जो भारत जैसे आयातक देश के लिए चिंता बढ़ाता है।

4. विदेशी निवेशकों की बिकवाली 

लगातार 19वें सत्र में विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा है।

5. बॉन्ड यील्ड में उछाल

अमेरिका की 10 साल की ट्रेजरी यील्ड 4.42% पर पहुंच गई है, जिससे शेयर बाजार का आकर्षण घटा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News