BSE पर भारत 22 ETF की अच्छी लिस्टिंग, 36.30 रुपए प्रति यूनिट से की शुरुआत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2017 - 01:32 PM (IST)

नई दिल्लीः बी.एस.ई. पर भारत 22 ई.टी.एफ. की अच्छी लिस्टिंग हुई है। बी.एस.ई. पर भारत 22 ई.टी.एफ. की 3.8 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्टिंग हुई है। बी.एस.ई. पर भारत 22 ई.टी.एफ. 37.33 रुपए प्रति यूनिट पर लिस्ट हुआ है। भारत 22 ई.टी.एफ. की लिस्टिंग के लिए 35.97 रुपए प्रति यूनिट का इश्यू प्राइस तय किया गया था। सरकार ने भारत 22 ई.टी.एफ. के जरिए 14500 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

भारत 22 ईटीएफ कुल 4 गुना भरा था, जबकि एंकर इन्वेस्टर का हिस्सा 6 गुना भरा था। भारत 22 ई.टी.एफ. में कुल 22 कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इसमें केंद्र सरकार की कंपनियां, एसयूयूटीआई और पीएसयू बैंक शेयर शामिल हैं। आई.सी.आई.सी.आई. प्रु एएमसी के एम.डी. और सी.ई.ओ. निमेश शाह का कहना है कि भारत 22 ई.टी.एफ. को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। आगे सरकारी कंपनियों का निवेश बढ़ेगा। निवेश बढ़ने से सरकारी कंपनियों को फायदा होगा। ईटीएफ में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अगले 3-5 साल में इस ईटीएफ में एक बेहतर रिटर्न देखने को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News