उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद फिर लुढ़का सोना, चांदी हुई महंगी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 12:23 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कीमती धातुओं में तेजी आने के एक दिन बाद आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई और और चांदी की कीमत में तेजी। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 51,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, पिछले सत्र में यह 1,200 रुपए महंगा हुआ था। चांदी की बात करें, तो आज इसकी वायदा कीमत 0.48 फीसदी बढ़कर 70,373 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह लगभग 2,000 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी।

यह भी पढ़ें- 2 महीने से रहस्यमय तरीके से लापता अलीबाबा ग्रुप के मालिक Jack Ma, सरकार से हुआ था विवाद

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम 
वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में 2.5 फीसदी की छलांग लगाने के बाद आज सोने की कीमतों में गिरावट आई। हाजिर सोना 0.2 फीसदी घटकर 1,938.11 डॉलर प्रति औंस रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 27.22 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि प्लैटिनम में 0.6 फीसदी की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें- गुटखा बनाने वाली कंपनी में 831 करोड़ की GST चोरी का पर्दाफाश

क्यों आया सोने में उछाल
डॉलर के दो साल से अधिक के निचले स्तर पर आने के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल आया था। ब्रिटेन ने बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के मद्देनजर नए राष्ट्रीय लॉकडाउन की घोषणा की है, जबकि न्यूयॉर्क ने कोरोना के नए स्ट्रेन का अपना पहला मामला दर्ज किया है। स्वर्ण व्यापारियों को इस सप्ताह के अंत में दो सीनेट सीटों के लिए परिणाम की प्रतीक्षा होगी। साथ ही बुधवार को फेड की बैठक के मिनट जारी होंगे जबकि अमेरिकी बेरोजगारी के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- RBI ने दो सहकारी बैंकों पर लगाया सात लाख रुपए का जुर्माना

2020 में 25% बढ़ा सोना 
कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर, यानी 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है, हालांकि 2020 में यह 25 फीसदी बढ़ा है। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। चांदी की बात करें, तो इसमें 50 फीसदी की तेजी आई।  

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, 'कमजोर डॉलर ने यूएस के प्रोत्साहन घोषणाओं के साथ सोने की कीमतों में खरीदारी को भी बढ़ावा दिया है। दुनिया भर में बढ़ते कोविड-19 मामले और यूके व यूरोप में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की कीमतों में जोखिम प्रीमियम अधिक रह सकता है।'
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News