Sona Chandi Sasta: Gold-Silver की तेजी पर लगा ब्रेक...अब इतने रुपए में मिल रहा 10 ग्राम सोना
punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 10:35 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः शुक्रवार (24 अक्टूबर) को सोने-चांदी के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। आज सोने-चांदी के वायदा भावों में गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव 0.71 फीसदी लुढ़कर कर 1,23,218 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का वायदा भाव 1.45 फीसदी फिसलकर 1,46,361 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी नरमी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,144 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,245.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,125.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.66 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.53 डॉलर की गिरावट के साथ 48.17 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।
