Why Gold-Silver Down Today: औंधे मुंह गिरा गोल्ड-सिल्वर, गिरावट के ये रहे 3 बड़े कारण, आज कितने गिरे दाम

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 01:30 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखान जा रहा है। आज 19 मार्च को दोनों कीमती धातुओं में तेजी गिरावट आई है। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास MCX पर सोना 3887 रुपए गिरकर 1,49,318 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी की बात करें तो ये 12738 रुपए लुढ़की है और इस समय 2,35,456 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। 

सोने-चांदी में गिरावट के 3 बड़े कारण 

  • अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व ने ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख दिखाया है। फेड रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.5%-3.75% पर स्थिर रखा है। साथ ही संकेत दिया है कि ब्याज दरों में कटौती जल्द होने की संभावना कम है।
  • डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। डॉलर मजबूत होने से विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।
  • अमेरिका-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है। इससे भी सोना-चांदी की कीमत में तेजी आई है।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

एक्सपर्ट के अनुसार, सोने-चांदी में इस समय भारी अस्थिरता है। उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स में बदलाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिका-ईरान तनाव के चलते इस हफ्ते अस्थिरता बनी रहेगी। उन्होंने निवेशकों को फिलहाल इन धातुओं से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि दोनों मेटल्स अपने शॉर्ट-टर्म सपोर्ट लेवल तोड़ चुके हैं। नई खरीदारी से पहले बाजार में स्थिरता का इंतजार करना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News