Gold Price को लेकर दो बड़े अनुमान, 1.30 लाख तक गिर सकता है गोल्ड या जाएगा ₹2 लाख के पार?

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 06:29 PM (IST)

Gold Price Prediction: सोने की कीमतों को लेकर बाजार में इस समय दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने सोने में बड़ी गिरावट की संभावना जताई है, जबकि केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया की मानें तो आने वाले समय में सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है और इसकी कीमत 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकती है।

WGC ने दी गिरावट की चेतावनी

WGC के अनुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में गोल्ड 3500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है। जनवरी में हाई से 37 प्रतिशत नीचे तक सोने का भाव गिर सकता है। अगर इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3857 डॉलर प्रति औंस के लेवल को तोड़ता है तो निवेश कर चुके लोगों के लिए काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है जबकि सस्ते भाव का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका बन सकता है।

अगर 3500 डॉलर के आसपास सोने के भाव आ जाते हैं तो यह करीब 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ जाएगा। 

डॉलर और ब्याज दरें तय करेंगी अगली चाल

सोने की कीमतों पर डॉलर की चाल का बड़ा असर पड़ता है। आमतौर पर डॉलर कमजोर होने पर सोने को मजबूती मिलती है, जबकि डॉलर मजबूत होने पर सोने पर दबाव बन सकता है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें और महंगाई भी अहम फैक्टर हैं। अगर तेल सस्ता होता है और महंगाई में कमी आती है, तो ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ सकती है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

2 लाख के पार क्यों जा सकता है सोना?

केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने सोने को लेकर तेजी वाला अनुमान दिया है। उनके मुताबकि, इस साल सोने की कीमत 1.70 से 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं। वहीं अगले डेढ़ साल में कीमत 2 लाख के पार भी जा सकती है। 

केडिया के अनुसार, इसके पीछे डी-डॉलराइजेशन एक बड़ा कारण हो सकता है। अगर इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4300 डॉलर प्रति औंस पर टिक जाता है तो यह 4600 डॉलर तक पहुंच सकता है। डेढ़ साल में 6000 डॉलर तक पहुंच सकता है।

फिलहाल 4,300 डॉलर के ऊपर कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिलहाल 4,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है। चीन के बैंकिंग आंकड़ों के बाद स्पॉट गोल्ड में करीब 1.8 फीसदी की तेजी आई और कीमत 4,316 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई। यह जून के बाद का ऊंचा स्तर बताया जा रहा है।

भारतीय बाजार में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा करीब 1,51,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News