सोना 25 रुपए चढ़ा, चांदी 500 रुपए फिसली

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2016 - 04:06 PM (IST)

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में सोने में आई मामूली तेजी से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी यह 25 रुपए चढ़कर 31,175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी के कमजोर पडऩे से स्थानीय स्तर पर यह 500 रुपए लुढ़ककर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 45,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।   

 

लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 0.40 डॉलर की बेहद मामूली बढ़त के साथ 1,327.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 2.6 डॉलर टूटकर 1,331.9 डॉलर प्रति औंस बोला गया।   

 

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका में ब्याज दरें बढऩे की संभावना के मद्देनजर शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट के कारण पीली धातु मजबूत हुई है। हालांकि, फेडरल रिजर्व की 20 और 21 सितंबर को होने वाली बैठक से पहले निवेशक बहुत ज्यादा जोखिम नहीं उठा रहे हैं और इसलिए आने वाले दिनों में भी कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव की आशंका कम ही है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर फिसलकर 18.96 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 

 

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:

सोना स्टैंडर्ड (प्रति 10 ग्राम)- 31,175 

सोना बिटुर (प्रति 10 ग्राम)- 31,025

चांदी हाजिर (प्रति किलोग्राम)- 45,300 

चांदी वायदा (प्रति किलोग्राम)- 45,540 

सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा)- 75,000 

सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा)- 76,000 

गिन्नी (प्रति 8 ग्राम)- 24,400 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News