सोना चमका-चांदी फीकी, खरीदने से पहले चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट?

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 10:36 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोमवार को भारतीय वायदा बाजार में सोने के भाव में मजबूती आई है, वहीं चांदी के रेट में हलकी गिरावट आई है। हालांकि, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी के भाव लुढ़के हैं। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव सोमवार को शुरुआती कारोबार में 0.04 फीसदी तेजी लिए हुए है। वहीं, चांदी का रेट भी आज एमसीएक्‍स पर 0.06 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहा है।

वायदा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव सुबह 9:05 बजे 20 रुपए तेज होकर 50,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने का भाव आज 50,266 रुपए पर खुला था। खुलने के बाद एक बार यह 50,299 रुपए तक चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद यह कमजोर होकर वापस 50,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी उल्‍टी दिशा में चली है। चांदी का रेट आज 36 रुपए गिरकर 57,444 रुपए हो गया है। चांदी का भाव 57,307 रुपए पर खुला था। एक बार भाव 57,454 रुपए तक चला गया लेकिन बाद में चांदी का रेट थोड़ा गिरकर 57,444 रुपए पर ट्रेड करने लगा।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में जारी है गिरावट

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी ने सप्‍ताह की शुरुआत गिरावट से की है। सोने का हाजिर भाव आज 0.15 फीसदी गिरकर 1,642.67 डॉलर प्रति औंस हो गया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी का भाव भी नीचे आया है। चांदी का हाजिर भाव आज 0.41 फीसदी टूटकर 19.17 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News