Today Gold Silver Price: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी भी 71 हजार के पार

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 12:25 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 61 हजार के पार तो चांदी 71 हजार के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

महंगा हुआ सोना

MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 29 रुपए की तेजी के साथ 61,651 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 38 रुपए की तेजी के साथ 61,660 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,689 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,651 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी चमकी

MCX चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपए की तेजी के साथ 71,276 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 254 रुपए की तेजी के साथ 71,375 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,397 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,240 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 2,0016.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,0014.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,016.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.98 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.95 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 23.04 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News