Sone-Chandi ka bhav: लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता, चांदी में उछाल

punjabkesari.in Friday, Dec 05, 2025 - 09:47 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज (5 दिसंबर) लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर सोने का वायदा भाव 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 1,29,854 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की बात करें तो इसमें 0.66 फीसदी का उछाल आया है, खबर लिखे जाने के समय चांदी 1,79,309 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। comex पर भी गोल्ज के दाम में गिरावट आई है और चांदी में तेजी जारी है। 

यह भी पढ़ें: Gold Outlook 2026: सोना 2026 में 20% तक सस्ता? WGC ने बताया क्यों गिरावट टिक नहीं पाएगी

सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का दाम

कमजोर वैश्विक रुख और फेडरल रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपना लेने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का दाम 600 रुपए  गिरकर 1,31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,32,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी। वहीं, चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 900 रुपये टूटकर 1,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) रह गई, जबकि पिछले सत्र में यह 1,80,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अगले हफ्ते फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के नीतिगत फैसले से पहले बाजार प्रतिभागियों की ओर से खरीदारी के अभाव और सजग रवैये के कारण बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।'' वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,197.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

यह भी पढ़ें: New Banking Rules January 1: 2026 से RBI के नए डिजिटल बैंकिंग नियम लागू, आपको क्या होगा फायदा?

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘हाजिर सोना अभी 4,193 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है क्योंकि मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से और मजबूती आ रही है।'' उन्होंने कहा कि ताजा अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में पेरोल में गिरावट आई, जो वर्ष 2023 के बाद सबसे खराब डेटा है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती पर दांव बढ़ गए हैं। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी दो प्रतिशत टूटकर 57.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बुधवार को यह 58.97 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News