MCX-Comex Gold/Silver Rate: फिर उछले सोने-चांदी के भाव, एक किलो चांदी 2,66,500 के पार
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 10:30 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (23 फरवरी) को सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है। खबर लिखे जाने के सयम MCX पर सोने का वायदा भाव 2781 रुपए (1.77%) की बढ़त के साथ 1,59,657 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत 13756 रुपए(5.44%) के उछाल के साथ 2,66,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर था। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। Comex पर सोना 5,181.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 5.86 फीसदी की बढ़त के साथ 87.17 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
