Today Gold Silver Price: 62 हजार के नीचे आई सोने की कीमत, चांदी के भाव भी गिरे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2024 - 02:04 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस गिरावट के साथ चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपए से नीचे चले गए। सोने के वायदा भाव भी तेज शुरुआत के बाद फिसलकर 62 हजार रुपए के नीचे आ गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव सपाट खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ खुले।

यह भी पढ़ेंः सेंसेक्स में 1,400 और निफ्टी में 400 अंकों की गिरावट

PunjabKesari

तेज शुरुआत के बाद फिसला सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 39 रुपए की तेजी के साथ 62,054 रुपए के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपए की गिरावट के साथ 61,955 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,066 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,952 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।        यह भी पढ़ेंः Share Market Today: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1,300 अंक टूटा, ये कारण बने वजह

PunjabKesari

चांदी के वायदा भाव गिरे

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 92 रुपए की गिरावट के साथ 72,001 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 223 रुपए की गिरावट के साथ 71,870 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,001 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,836 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः 10 रुपए सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल! जल्द होगा बड़ा ऐलान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,031.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,030.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,027.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.09 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.09 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 22.96 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News