Gold Rate on April 17: गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वालों को नहीं मिली राहत, आज भी चढ़े सोने के भाव, चांदी में गिरावट

punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 10:10 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में आज भी कोई राहत नहीं मिली है। MCX पर आज (17 अप्रैल) सोने का भाव 95,850 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.83 फीसदी की गिरावट आई है, ये 95,455 रुपए प्रति किग्रा पर है।

सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका

अमेरिका की नई टैरिफ नीति के चलते वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इसका असर इकोनॉमी की रफ्तार पर पड़ सकता है और ग्लोबल मंदी की संभावना भी बढ़ गई है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि मंदी के समय सोना एक भरोसेमंद निवेश माना जाता है।

शादी का मौसम और बढ़ती मांग

शादी का मौसम करीब है, और इससे गहनों की मांग में उछाल आया है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वैलर्स का कहना है कि ऊंचे दामों के बावजूद बिक्री बढ़ रही है, क्योंकि लोग सोने को सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि निवेश और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं।

साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना

अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News