Gold-Silver खरीदने वालों को झटका! बड़ी गिरावट के बाद आज फिर उछल गए भाव

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 10:37 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों को एक बार फिर झटका लगा है। गुरुवार को भारी गिरावट के बाद शुक्रवार (20 मार्च) को बड़ा उछाल देखने को मिला है। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव 2858 रुपए की तेजी के साथ 1,47,812 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 6595 रुपए की तेजी आई है, ये 2,38,055 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहा था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की गई।  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

Comex पर सोना 4,653.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,605.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 91.90 डॉलर की तेजी के साथ 4,697.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 72.83 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 71.21 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.84 डॉलर की तेजी के साथ 74.05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News