Gold/Silver Rate on MCX: सोने-चांदी की कीमतों ने फिर दिया झटका, MCX पर उछल गए दाम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 10:34 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार (17 मार्च 2026) को तेज उछाल देखने को मिला। MCX गोल्ड 1544 रुपए की तेजी के साथ 1,57,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि MCX सिल्वर 5786 रुपए के उछाल के साथ 2,62,318 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। इस बढ़त को भू-राजनीतिक तनाव और इस हफ्ते होने वाले प्रमुख केंद्रीय बैंकों के फैसलों से पहले निवेशकों की सतर्कता का समर्थन मिला।
 
COMEX पर सोना 0.40 प्रतिशत बढ़कर 5,022.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं COMEX चांदी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 81.35 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि इसकी कीमत 80.05 से 81.49 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रही।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें 9,000 रुपए लुढ़ककर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 2,950 रुपए टूटकर 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। विश्लेषकों ने कहा कि कमज़ोर वैश्विक रुझानों और मज़बूत डॉलर ने कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित किया। चांदी 9,000 रुपये, या 3.4 प्रतिशत लुढ़ककर 2,56,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,65,500 रुपए प्रति किलोग्राम से कम है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,950 रुपए या 1.81 प्रतिशत टूटकर 1,60,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News